फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क में गलती पर मासूम को बेरहमी से पीटा

Tue, 22 Sep 2015 04:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
होमवर्क में गलती से नाराज एक मासूम छात्र को बेरहमी से पीटने के साथ ही उसे पैंट उतारकर मुर्गा तक बनाया गया।
विज्ञापन


टीचर की पिटाई से उसका कान और हाथ जख्मी हो गया। अभिभावकों के इस आरोप पर पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक दंपति के खिलाफ केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर अभिभावकों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के शालीन एंकलेव निवासी अरुण भार्गव का आठ साल का पुत्र अक्षत बद्रीपुर के कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ता था। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 सितंबर से लेकर 17 सितंबर के बीच होमवर्क में गलती करने पर सेंटर संचालक आशीष कपिल और उसकी बीवी प्रिया कपिल ने उसके बेटे को यातनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि हाथ पर पेंसिल से घाव किए और थप्पड़ मारे, इससे उसके कान के पर्दे में चोट आई है। इसके अलावा अन्य छात्रों की मौजूदगी में बालक की पैंट उतरवाकर उसे मुर्गा बनाया गया। पुलिस ने मारपीट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें