फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संग दुष्कर्म करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, बच्चे ने वीडियो बनाकर चाइल्ड हेल्पलाइन को भेजा

Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद(हरिद्वार) 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस ने छात्र के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में संबंधित संस्था के आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से आरोपी के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य करनैल सिंह की ओर से सोमवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि कथित आरोपी आचार्य ने छात्र के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब बच्चे ने खुद मोबाइल वीडियो बनाकर चाइल्ड हेल्पलाइन को भेजा था।

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर बहादराबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष राजीव उनियाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक और बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप

दुष्कर्म करने के आरोप में जिस आचार्य को गिरफ्तार किया गया है उस पर कनखल की एक महिला ने अपने बच्चे को बुरी तरह मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कई दिन पहले उसने बहादराबाद थाने में तहरीर दी थी।

एसएसपी कार्यालय को भी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कनखल की रहने वाली महिला ने पत्रकारों को बताया कि उसका बच्चा उसी संस्था में पढ़ता है।

आरोप है कि कथित आरोपी आचार्य ने उसके बच्चे को बेवजह कई बार बुरी तरह पीटा। बच्चे के शिकायत करने पर महिला ने स्कूल में जाकर प्रबंधन से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप यह भी है कि बच्चों का टूर ऋषिकेश ले जाने के बहाने एक बार आरोपी आचार्य में उसे भी ऋषिकेश बुलाया।

एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने डीजीपी को भी पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इसकी जानकारी लेंगे और शिकायत पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

रिश्ते की बहन ने लगाया लिफ्ट देकर दुष्कर्म का आरोप 

र में लिफ्ट देकर रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला देहरादून में सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। यहां की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि वह मंगलवार रात बाजार से घर जा रही थी। इसी दौरान उनका मोथरोवाला निवासी रिश्ते का भाई कार लेकर पहुंच गया और उसे लिफ्ट देने को कहा। महिला उसका आग्रह सुनकर कार में बैठ गई।
 
आरोप है कि चालक रिश्तेदार भाई कार को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोप है इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी अन्य लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर राकेश शाह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच एसआई प्रमिला बिष्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें