बसंती देवी के अनुसार लाल बहादुर ने बीते वर्ष 2018 में दोनों कथित आरोपियों के घर पर लोहे की ग्रिल, रेलिंग और दरवाजा लगाया था। इसकी कीमत 20 हजार रुपये थी। इसके अलावा लाल बहादुर ने आरोपियों को पूर्व में 20 हजार रुपये उधार दिए थे। कुल 40 हजार राशि को जब उनके पति बार-बार मांगने लगे तो 11 जुलाई की रात को आरोपी अपने साथ दर्जनों लोगों को लेकर उनके घर आए और गालीगलौच, मारपीट कर बदनीयत से कपड़े तक फाड़ दिए।
तहरीर के आधार पर राजेंद्र और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन दोनों ने भी बसंती देवी के पति लाल बहादुर पर आरोप लगाया है कि उसने इनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। मामले की जांच की जा रही है।
-रितेश शाह, कोतवाल ऋषिकेश