दुष्कर्म करने के आरोप में जिस आचार्य को गिरफ्तार किया गया है उस पर कनखल की एक महिला ने अपने बच्चे को बुरी तरह मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कई दिन पहले उसने बहादराबाद थाने में तहरीर दी थी।
एसएसपी कार्यालय को भी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कनखल की रहने वाली महिला ने पत्रकारों को बताया कि उसका बच्चा उसी संस्था में पढ़ता है।
आरोप है कि कथित आरोपी आचार्य ने उसके बच्चे को बेवजह कई बार बुरी तरह पीटा। बच्चे के शिकायत करने पर महिला ने स्कूल में जाकर प्रबंधन से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप यह भी है कि बच्चों का टूर ऋषिकेश ले जाने के बहाने एक बार आरोपी आचार्य में उसे भी ऋषिकेश बुलाया।
एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने डीजीपी को भी पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इसकी जानकारी लेंगे और शिकायत पर कार्रवाई कराई जाएगी।
र में लिफ्ट देकर रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला देहरादून में सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। यहां की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि वह मंगलवार रात बाजार से घर जा रही थी। इसी दौरान उनका मोथरोवाला निवासी रिश्ते का भाई कार लेकर पहुंच गया और उसे लिफ्ट देने को कहा। महिला उसका आग्रह सुनकर कार में बैठ गई।
आरोप है कि चालक रिश्तेदार भाई कार को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोप है इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी अन्य लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर राकेश शाह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच एसआई प्रमिला बिष्ट को सौंपी गई है।