समायोजन और नियमितीकरण की मांग के संबंध में टीबी नियंत्रण कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों का धरना जारी है। सोमवार को टीबी नियंत्रणकर्मी स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में भीख मांगकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पत्रावलियां शासन को भेज दी
धरना स्थल पर आयोजित सभा में राजेश आर्य ने बताया कि महानिदेशालय से पत्रावलियां शासन को भेज दी गई हैं। शासन सकारात्मक कार्यवाही नहीं कर रहा है। वक्ताओं का कहना था कि मांगें न मानी जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद बडोनी, प्रवीण सती, भगवती, नितिन, सुनील राणा, सुषमा, बृहस्पति कोठियाल आदि मौजूद रहे।