टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल से बृहस्पतिवार को हजारों से अधिक टैक्सी-मैक्सी के पहिए जाम रहे। इस दौरान चालक/वाहन स्वामियों द्वारा एआरटीओ कार्यालय में अपने परमिट व लाइसेंस जमा किए जाएंगे।
बता दें कि, पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ ने गढ़वाल में आज से अपने वाहनों के समस्त कागजात संबंधित परिवहन कार्यालयों में जमा कर वाहनों का संचालन न करने की चेतावनी दी है।
महासंघ ने कहा कि स्पीड गवर्नर एवं अन्य मांगों का निस्तारण न होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके चलते स्थानीय निवासियों समेत तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं, धनपुर, रानीगढ़, तल्लानागपुर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, मयाली, जखोली, बसुकेदार, ऊखीमठ क्षेत्र में प्रतिदिन यूनियनों में शामिल 800 से अधिक वाहनों का संचालन हो रहा है।
टिहरी में गा जीप-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष एसएस रावत ने बताया कि सभी वाहन स्वामी और चालक एआरटीओ कार्यालय में अपने-अपने वाहनों के कागजात जमा कराएंगे। जीप-टैक्सियों की हड़ताल के चलते टिहरी जिले में लगभग 650 जीप-टैक्सियों का संचालन नहीं होगा।
महासंघ के अध्यक्ष राकेश का कहना है कि, शासन प्रशासन के साथ कई बार की वार्ता के बावजूद उनकी मांगों का निराकरण नहीं हो रहा है। कहा इसके विरोध में गढ़वाल के समस्त व्यावसायिक परिवहन व्यावसायी अपने वाहनों के संपूर्ण कागजात परिवाहन कार्यालयों में जमा कर दिए हैं।