फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकला टैक्सी यूनियन की हड़ताल का हल

Sun, 12 Jul 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन की हड़ताल का 12 वें दिन भी कोई हल नहीं निकल सका। एडीएम (वित्त) प्रताप शाह ने बताया कि अब 17 जुलाई को फिर बैठक में हल तलाशा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में हड़ताली टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और रेलवे के अफसरों को बुलाया जाएगा। हालांकि, एसपी (ट्रैफिक) के साथ परिवहन विभाग के अफसर भी बैठक में मौजूद रहेंगे। एडीएम ने कहा कि पटरी से मालगाड़ी उतरने के कारण रेलवे के सभी अधिकारी मौके पर चले गए थे।

अवकाश के बावजूद शनिवार सुबह बैठक उनके दफ्तर में होनी थी। टैक्सी यूनियन के संरक्षक व कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना सहित अध्यक्ष राजेंद्र आनंद व अन्य पदाधिकारी बैठक में पहुंच भी गए। काफी देर तक रेलवे के अफसर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


जब फोन कर संपर्क किया तो पता चला कि सभी बाहर हैं। इस पर यूनियन पदाधिकारी लौट आए और टैक्सी स्टैंड पहुंचने पर फिर हड़ताल शुरू हो गई। इससे बारिश के बीच मुसाफिरों को फिर भटकना पड़ा। मसूरी जाने वाले पर्यटक खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र आनंद ने बताया कि गतिरोध खत्म होने तक हड़ताल नहीं टूटेगी। धरने पर बैठने वालों में अनूप कुमार, विशाल अहमद, संदीप गोयल, सतपाल सिंह, मुकेश कुमार, मोनू शर्मा, परविंद्र सिंह, अशोक लूथरा, इकबाल, जगदीश लाल, निर्मल बोस, अशोक खत्री, सुधीर आनंद, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें