देहरादून से थराली जा रही टैक्सी कालजाबर में अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।
घायलों को पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला और 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
देहरादून से शुक्रवार को सवारियां लेकर थराली जा रही टैक्सी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मींगगदेरा के नजदीक कालजाबर में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें पौड़ी निवासी रामेश्वरी देवी (32) और उसके बेटे हिमांशु (5) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके थराली जा रही थी।