फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी टैक्सियां न चलने से यात्री हुए परेशान, वार्ता के बाद हड़ताल खत्म

Fri, 15 Jun 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
taxi strike
विज्ञापन

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी टैक्सियों के न चलने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शाम को आरटीओ के साथ वार्ता में स्पीड गवर्नर की अनिवार्यता पर एक माह की छूट समेत अन्य मुद्दों पर सहमति बनने के बाद टैक्सी संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई।

विज्ञापन


अब शनिवार से प्रदेश में टैक्सियां चलेंगी। शुक्रवार शाम को प्रदेशभर में करीब 40 हजार टैक्सियों का संचालन शुरू होने से यात्रियों के साथ ही सरकार, शासन और परिवहन विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है।

गाड़ियों में स्पीड गवर्नर लगाने और राज्य के टैक्सी संचालकों के लिए ग्रीन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने जैसी कई मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में 40 हजार से अधिक टैक्सी संचालक अनिश्चित हड़ताल पर गए थे।
विज्ञापन


इससे चारधाम यात्रा पर आए हजारों तीर्थयात्रियों समेत आम लोगों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार शाम तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को परिवहन आयुक्त डी सेंथिल पांडियन के निर्देश पर आरटीओ, देहरादून सुधांशु गर्ग ने तमाम टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों को दोबारा वार्ता के लिए बुलाया।

आरटीओ और यूनियनों के प्रतिनिधियों की करीब डेढ़ घंटे चली समझौता वार्ता में तमाम मुद्दों पर सहमति बनने के बाद टैक्सी संचालकों ने हड़ताल समाप्त करने का एलान कर दिया। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि तमाम मुद्दों पर सहमति बनने के बाद टैक्सी संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। स्पीड गवर्नर लगाने में उन्हें एक माह की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें