फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ लीजिए यह फरमान, छूट जाएंगे पसीने

Sun, 25 Jun 2017 08:58 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार बिक्री - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अगर आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ये फरमान पढ़ लीजिए। इस खबर को पढ़ने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे।
विज्ञापन


वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में जल्द ही वृद्धि की जा सकती है। खासतौर पर लग्जरी वाहनों के शुल्क और भी ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं।

दरअसल, शासन ने परिवहन विभाग के लिए राजस्व का लक्ष्य कई गुना बढ़ा दिया है। अब इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग कहां टैक्स बढ़ा सकता है, उसे लेकर परिवहन अधिकारी मंथन कर रहे हैं।

वाहन खरीदने वालों पर डाला जा सकता है ज्यादा भार

Earn Money
सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड शासन इस पर मंथन कर रहा है। इसमें एक लाख से अधिक कीमत की बाइक खरीदने वालों का टैक्स बढ़ाना, महंगी एसयूवी आदि वाहन खरीदने वालों पर ज्यादा भार डाला जा सकता है।

मौजूदा वाहनों की टैक्स दरों में भी वृद्धि पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग राज्य में लगने वाले एंट्री टैक्स का काम भी निजी क्षेत्र को सौंप सकता है। अभी एंट्री टैक्स वसूलने का काम परिवहन विभाग ही करता है।

उम्मीद लगाई जा रही है कि निजी क्षेत्र में काम सौंपने से ज्यादा टैक्स मिल सकेगा। सूत्रों के अनुसार परमिट फीस, वाहन डीलर फीस में भी वृद्धि की संभावना टटोली जा रही है। इन सभी मामलों को लेकर एक जुलाई को अहम बैठक रखी गई है।
 

राजस्व की स्थिति बेहतर नहीं

cm trivendra singh rawat
उत्तराखंड सरकार के राजस्व की स्थिति बेहतर नहीं है। इसको सुधारने के लिए विभागों के राजस्व प्राप्ति के नए लक्ष्य तय किए गए हैं।

इसमें परिवहन विभाग के राजस्व लक्ष्य में एक, दो नहीं बल्कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 45 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी गई है। 2016-17 में विभाग को 591 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, जिसे 2017-18 में बढ़ाकर 871 करोड़ कर दिया गया है।

अब अधिकारी इसी 871 करोड़ को जुटाने का रास्ता तलाश करने में लगे हैं। विभाग के पास सबसे ज्यादा राजस्व वाहनों के रजिस्ट्रेशन (कुल राजस्व का 66 प्रतिशत) से आता है, उसे ही बढ़ाने की संभावना पर ज्यादा विचार किया जा रहा है। इसमें यूपी परिवहन के टैक्स सिस्टम को भी परखा गया है।
 
विज्ञापन

यूपी की तर्ज पर टैक्स बढ़ाने को लेकर मंथन कर रहा

tax evasion
यूपी में नान एसी वाहन (10 लाख तक कीमत) पर सात प्रतिशत, 10 लाख तक एसी वाहन पर आठ प्रतिशत और 10 लाख ऊपर के वाहनों पर 10 प्रतिशत तक रजिस्ट्रेशन टैक्स देना होता है।

उत्तराखंड में केवल दो स्लैब हैं, इसमें 10 लाख तक के वाहनों पर छह प्रतिशत और 10 लाख से ऊपर के वाहनों पर आठ प्रतिशत है, जो यूपी की तुलना में कम है। इसके अलावा यूपी में 40 हजार तक बाइक पर छह प्रतिशत और उससे अधिक कीमत पर 10 प्रतिशत टैक्स देना होता है। अब विभाग कुछ इसी तर्ज पर टैक्स बढ़ाने को लेकर मंथन कर रहा है। 

परिवहन विभाग के राजस्व का लक्ष्य 45 प्रतिशत तक बढ़ गया है। ऐसे में लक्ष्य प्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाने समेत सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। जनता के पैसे को जनता के हित में खर्च किया जाएगा। 
- यशपाल आर्य, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें