बाबा केदार के धाम में गर्मी ने इस बार तीर्थयात्रियों को बेहाल कर दिया। पिछले दो दिनों में यहां चार साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
केदारनाथ में शनिवार दोपहर 1.30 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री रहा। दो दिन से केदारनाथ में सुबह से दोपहर तक तेज धूप लग रही है, जिस कारण तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
जून 2013 की आपदा के बाद यह पहला मौका है जब केदारनाथ में जून में पारा इतना बढ़ा है। 16 जून 2013 को केदारनाथ में सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।