विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश
आरटीओ तिवारी ने बताया कि सभी एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राजस्व विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पता लगाएं कि पूर्व में जो भी आरसी जारी की गई थी उसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की गई?
साथ ही सभी अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है कि वे उन तमाम बकायेदारों की सूची कार्यालयों में जमा कराएं जो लंबे समय से टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाएं और ऐसी सभी गाड़ियों को पकड़ने के साथ ही सीज करें। आरटीओ ने बताया कि फिलहाल एक फरवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि राजस्व की वसूली की जा सके।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूलों में एक दिन होगा बैग फ्री डे, बच्चों में तनाव कम करने के लिए बस्ते का बोझ कम करने का फैसला
एक हजार ऐसे वाहन स्वामी जिन्होंने जमा करना है 50 हजार से ज्यादा टैक्स
आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि देहरादून मंडल में एक हजार ऐेसे वाहन स्वामी हैं। जिन्होंने 50 हजार से ज्यादा टैक्स जमा करना है। लंबे समय से इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं, इसके बावजूद इन्होंने टैक्स जमा नहीं किया। इन्हीं वाहन स्वामियों को आरसी जारी की जा रही है। साथ ही 18 हजार वाहन स्वामियों से 60 करोड़ रुपये का टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा गया है।