फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में खुलेगा टाटा कैंसर हॉस्पिटल, दिए गए भूमि के विकल्प

Fri, 06 Oct 2017 09:32 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैंसर - फोटो : getty images
विज्ञापन
कैंसर के मरीजों को इलाज की सुविधा जल्द ही देहरादून में मिलनी शुरू हो जाएगी। टाटा कंपनी यहां अपना कैंसर हॉस्पिटल शुरू करने जा रही है। इसके लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। टाटा कंपनी को डोईवाला और बुल्लावाला में उपलब्ध भूमि के विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुंबई स्थित टाटा कैंसर हॉस्पिटल देश में कैंसर के इलाज के लिए काफी मशहूर है। कुछ समय पूर्व टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी। इसमें उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार परक शिक्षा देने के अलावा कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना की बात तय हुई थी। इस मुलाकात के बाद विभिन्न स्तरों पर बैठकें हुईं, जिसके बाद कैंसर हॉस्पिटल को देहरादून जिले में ही स्थापित करने को लेकर कवायद आगे बढ़ी।

कंपनी ने देहरादून में ही हॉस्पिटल की स्थापना की बात कही है, जिस पर शासन की ओर से डोईवाला में लगभग दो सौ हेक्टेयर और बुल्लावाला में लगभग 55 बीघा भूमि के विकल्प दिए गए हैं। इन दोनों ही स्थानों पर टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों से सर्वे कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डोईवाला की भूमि नदी की है। यदि यह स्थान मुफीद होता है तो इसके लैंडयूज को बदलने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सड़क चौड़ी करने के अलावा आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों का विकास किया जाएगा। उधर, टाटा कंपनी की ओर से राज्य में कैंसर के मरीजों की संख्या, अस्पताल की स्थापना होने की स्थिति में मरीजों की उपलब्धता समेत अन्य बिंदुओं पर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

टाटा कंपनी को डोईवाला और बुल्लावाला में उपलब्ध भूमि के विकल्प दिए गए हैं। शासन के अधिकारी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन

- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री (उत्तराखंड)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें