फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मृत अवस्था में मिली मादा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। टकोली क्षेत्र के वन बीट में मादा गुलदार मृत मिली। वन विभाग मौत का कारण लंबी बीमारी बता रहा है। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार के शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम टकोली वन बीट के बरसिला क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों ने गुलदार को मृत अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया के मृत गुलदार मादा है, जिसकी उम्र 8 से 9 वर्ष के बीच है। वन क्षेत्राधिकारी खुशाल सिंह रावत ने बताया कि मृत मादा गुलदार के दांत घिसे हुए थे। साथ ही शरीर भी काफी कमजोर है। संभवतया मादा गुलदार लंबे समय से बीमार थी। बीमारी व कमजोरी के कारण मृत्यु हुई है। रावत ने बताया कि गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव जला दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें