फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की ताशी-नुंग्शी ने फतह की अकाकागुआ चोटी

Fri, 31 Jan 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जुड़वां बेटियों को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का हौसला देने वाले कर्नल वीरेंद्र मलिक का दिल उस वक्त कांप गया, जब उन्हें एक अभियान पर गए दो पर्वतारोहियों के मौत की खबर मिली।
विज्ञापन


दिल को सुकून तब मिला, जब बेटियों के ठीक-ठाक होने का संदेश मिला। अब बेटियों के माउंट अकाकागुआ पर चढ़ाई के जश्न की बारी थी।

सेटेलाइट से मिली लोकेशन
यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। सेटेलाइट लोकेशन के मुताबिक इन बहनों ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकाकागुआ पर चढ़ने में कामयाबी हासिल कर ली है।

इस चोटी की ऊंचाई 6942 मीटर है। लेकिन इस बात की अधिकृत घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

दो दिन लग सकते हैं सूचना आने में
उधर, सेटेलाइट मैप के जरिए मिली लोकेशन के आधार पर कर्नल वीरेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि आधिकारिक सूचना आने में अभी दो दिन लग सकते हैं।

इस उपलब्धि से जुड़े अहसास की बात पर मलिक थोड़े भावुक होते हुए कहते हैं, ‘इनसे पहले अभियान पर गए दो पर्वतारोहियों की मौत की खबर से डर गया था। चोटी पर चढ़ने की खुशी से ज्यादा राहत इस बात की है कि बच्चियां सुरक्षित हैं...’।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें