फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चले हैं भोले भंडारी, करें नंदी की सवारी' टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा से शिवमय हुई द्रोणनगरी 

Wed, 14 Aug 2019 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चले हैं भोले भंडारी, करें नंदी की सवारी, पार्वती से विवाह रचाने... जैसे भजनों के साथ जब मंगलवार को द्रोणनगरी में भोले बाबा की बरात निकली तो उसे देखने लोग उमड़ पड़े। इस दौरान टपकेश्वर महादेव की जय, हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यह नजारा था श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा का। शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरी वहां भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को करीब 11 बजे सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ महंत कृष्ण गिरि ने किया। तीन किलोमीटर से भी ज्यादा भव्य शोभायात्रा में सिर पर कलश रखे लाल परिधानों में 551 महिलाएं आगे-आगे चल रही थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा में 11 घोड़े व आठ ऊंट भी शामिल रहे। जहां से भी शोभायात्रा गुजरी वहीं सैकड़ों लोगों की भीड़ एकजुट हो गई। व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल के स्वयंसेवकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, डाकरा, गढ़ी कैंट होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई।
 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
महंत मायागिरि महाराज ने श्री जंगम शिवालय पहुंचने पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान महंत कृष्णागिरि, दिगंबर भरत गिरि, दिगंबर हरि शंकर गिरि, सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, मनीष यादव, आशीष गुप्ता, हितेश कांबोज, जतिन कांबोज, रजनीश आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जबलपुर से आए राजकुमार बैंड ने विभिन्न भजनों की धुनों पर शिव बरात की शोभा बढ़ाई। भजनों के साथ देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति दी। बताया गया है कि यह बैंड बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी प्रस्तुति दे चुका है। इसके अलावा शोभायात्रा में दिल्ली का बलदेव बैंड, ग्रेटर नोएडा का ग्रेटर इंडिया बैंड, सहारनपुर का अशोक बैंड, दून का राजा और नासिक का ढोल शामिल रहा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में शिव बारात के लिए नंदी मेरठ से लाया गया था, जिस पर सवार होकर भगवान शिव के स्वरूप शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं शिवजी के साथ सेल्फी ली।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा के दौरान प्रसाद के रूप में फल, खीर, हलुआ वितरित किया गया। इस दौरान सड़क पर होने वाली गंदगी को सेवादल के स्वयंसेवक साफ  करते रहे। वहीं शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा शुरू होते ही श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इससे पहले शिवाजी धर्मशाला में भी भंडारे का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें