फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेप किए जाएं रिस्पना और बिंदाल नदी में गिरने वाले नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को जिला स्तरीय गंगा सुरक्षा समिति और रिस्पना पुनर्जीवन के कार्यों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को रिस्पना और बिंदाल नदी में गिरने वाले नालों को टेप करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश और उससे लगे इलाकों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, बाढ़ सुरक्षा कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऋषिपर्णा सभागार में बैठक लेते हुए उन्होंने सभी विभागों को निर्माण कार्यों और सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश में निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने, सिंचाई विभाग को सौंग नदी, खदरीमाफी और इसके आसपास बाढ़ सुरक्षा व चैनलाइजेशन काम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को लक्कड़घाट में निर्माणधीन पॉन्ड को स्पोर्ट्स एक्टिविटी के नजरिये से विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम और एमडीडीए को सीसीटीवी की मदद से नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन की संख्या बढ़ाने, नदियों से लगातार प्लास्टिक व कूड़े की सफाई करने को कहा। बैठक में डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, एसडीएम मनीष कुमार, नगर आयुक्त ऋषिकेश नरेंद्र क्वीराल, सचिव एमडीडीए हरवीर सिंह, पंकज गुप्ता, समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें