फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पानी के लिए टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जटोवाला में तीन साल से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों ने पानी की टंकी के नीचे धरना दिया और टंकी पर चढ़कर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

ग्राम जाटोवाला में पिछले तीन साल से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के समय से लेकर अभी तक वह पानी की भारी किल्लत झेलते आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि नई योजना का निर्माण हो जाने के बाद उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन इसके विपरीत परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि नई योजना से पेयजल की आपूर्ति शुरू करने से पहले ही दूसरी जगह से मिल रही पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया है। जिससे गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है।
इसके अतिरिक्त अभी गांव में पाइप लाइन का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के विरोध में धरना देने के साथ ही टंकी पर चढ़कर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही गांव की पेयजल आपूर्ति को सुचारू नहीं किया गया तो वह महिलाओं और बच्चों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान हाजरा बेगम, तासूम अली, पूर्व प्रधान हारुन अली, रईसन, शरीफ, उस्मान, यूसुफ, रुस्तम, मासूम जैनम, रसीला, नगमा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें