फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरोला जा रहे रुद्र सेना के संस्थापक समेत 50 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत के लिए पुरोला जाने का प्रयास कर रहे महासू रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाड़वाला से पुलिस सभी को डाकपत्थर चौकी लाई। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे बाद सभी को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे महासू रुद्र सेना के संस्थापक अपने 50 समर्थकों के साथ बाड़वाला स्थित घर से पुरोला जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सीओ विकासनगर भास्कर शाह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने कार्यकर्ताओं को महापंचायत में जाने से रोकने का प्रयास किया। कोतवाल संजय कुमार ने उन्हें महापंचायत रोकने के प्रशासन के आदेश और वहां धारा 144 लागू होने की जानकारी दी।
लेकिन, कार्यकर्ता पुरोला जाने की जिद पर अड़े रहे। ऐसे में पुलिस ने राकेश तोमर उत्तराखंडी, भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक मदन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल सेमवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हकीकत राय, हरिद्वार जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम, ध्रुव राठौर समेत 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


रात से ही घर में नजरबंद थे कार्यकर्ता
महासू रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने बताया, उन्हें बुधवार देर रात घर में नजरबंद कर दिया गया था। पुलिस ने सारी रात घर को घेरकर रखा जिससे वह पुरोला के लिए नहीं निकल सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया।
विज्ञापन


पुरोला की स्थिति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी आदेशों के तहत सभी लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन्हें दोपहर बाद छोड़ दिया गया है।
-भास्कर शाह, सीओ विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें