युवती की आंख खुलने पर उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद कैंप में सोए अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पहचान जसवीर उर्फ जस्सी निवासी हाथीबड़कला, देहरादून के रूप में कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी से कैंप से ही चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। महिला की नामजद तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।