देर रात तक आयकर विभाग की सर्वे की कार्रवाई चल रही थी। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक दोनों ही व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। अभी कार्रवाई जारी है, जो बुधवार तक पूरी होने की उम्मीद है।
इसके बाद ही तय होगा कि दोनों व्यवसायियों ने कितने रुपये के कर की चोरी की। मुख्य आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार पहाड़ के दुर्गम इलाकों तक आयकर विभाग पहुंचा है।