मंगलवार को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के परिणाम आ गए। इसमें किसी ने सफलता हासिल की तो किसी ने अगली बार बाजी मारने का प्रण किया। अमर उजाला से हुई कैट टॉपर्स की बातचीत में सफलता के कई राज सामने आए।
फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने की तमन्ना
देहरादून के राजेंद्र नगर निवासी शुभम गोयल ने कैट में 99.42 परसेंटाइल के साथ आईआईएम अहमदाबाद में जगह बनाई है। सेंट जोजेफ्स एकेडमी में 12वीं में 97.7 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप कर चुके शुभम ने बिट्स पिलानी से केमिकल इंजीनियरिंग की है।
पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान
इन दिनों वे एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं। शुभम ने बताया कि गत वर्ष भी उन्हें दो जगहों से कॉल आई थी लेकिन उनका लक्ष्य आईआईएम अहमदाबाद ही था। शुभम अपने पिता रजनीश गोयल के बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री
शुभम के मुताबिक कैट की तैयारी करने वाले युवाओं को हर टॉपिक और उसका कांसेप्ट अच्छी तरह क्लियर कर लेना चाहिए। जितने ज्यादा हो सके मॉक टेस्ट देने चाहिए।
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग से एग्री मैनेजमेंट तक
मूलरूप से पंतनगर निवासी आकांक्षा तिवारी ने 93.2 परसेंटाइल के साथ आईआईएम अहमदाबाद एग्री बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में जगह बनाई है।
पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय
देहरादून के कॅरियर लांचर से कोचिंग करने वाली आकांक्षा ने बताया कि पंतनगर विवि से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग करने के दौरान ही उन्हें आईआईएम के इस खास कोर्स का पता चला था।
गत वर्ष भी कैट दिया लेकिन अच्छी परसेंटाइल नहीं मिली थी। एक साल और तैयारी कर एग्जाम दिया तो कामयाबी हासिल हो गई। आकांक्षा के पिता ललित मोहन तिवारी यूपी सरकार से रिटायर्ड हैं जबकि मां सरोज तिवारी हाउसवाइफ हैं।
कैट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उन्होंने बताया कि पहले लक्ष्य तय कर लें कि आपको किस आईआईएम में जाना है। इसके बाद जीतोड़ मेहनत करें।
क्षमताओं को पहचानकर करें तैयारी
यश गुप्ता ने आईआईटी रुड़की से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की है। इन दिनों वह एक कंपनी में जॉब कर रहे हैं। कैट में 99.85 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले यश ने कहा कि वे इंजीनियरिंग के बाद अब अगर अच्छा आईआईएम मिल जाता है तो एमबीए करना चाहते हैं।
पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...
उनके पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता बिजनेसमैन हैं। वे एमबीए के बाद अपने पिता के बिजनेस को चार चांद लगाना चाहते हैं। यश का परिवार अहमदाबाद में रहता है। यश ने कहा कि जो युवा कैट की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। अपनी कमजोरियों को दूर करें और एकजुट होकर तैयारी करें।