उत्तराखंड राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान टीम की ओर से दो अभ्यास मुकाबलों का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर सहमति बन चुकी है।
दोनों मुकाबलों से पहले उत्तराखंड की सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए टीम चुन ली जाएगी। यही टीम अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों अभ्यास मुकाबले खेलने उतरेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी प्रतियोगिता से पहले उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास का मौका मिलेगा। इससे पहली बार प्रतियोगिता में उतरने जा रही उत्तराखंड की टीम को फायदा मिलेगा।