फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पेड़ कटान की सूचना पर पहुंचे टी-एस्टेट प्रबंधक व सुरक्षाकर्मियों पर डंडों से हमला, बुरी तरह घायल

Wed, 26 Feb 2025 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बीती 12 फरवरी को आरकेडिया ग्रांट स्थित पुरानी नर्सरी में लगे कुछ पुराने पेड़ों को भूमाफियाओं ने काट दिया। अधिकारियों व सुरक्षा गार्डों के साथ वह मौके पर गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेड़ कटान की सूचना पर पहुंचे टी-एस्टेट आर्केडिया के प्रबंधक और सुरक्षा कर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि प्रबंधक नीरज शर्मा ने बताया कि वह टी एस्टेट कंपनी के प्रबंधक हैं। बीती 12 फरवरी को आरकेडिया ग्रांट स्थित पुरानी नर्सरी में लगे कुछ पुराने पेड़ों को भूमाफियाओं ने काट दिया।

अधिकारियों व सुरक्षा गार्डों के साथ वह मौके पर गए। एक झोपड़ी से 8-10 लोग जिसमें विजेंद्र उर्फ माठू, राजेंद्र, शुभम, शिवराम मेवालाल, दिनेश व अमन हाथों में डंडे लिए बाहर आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


Dehradun: शातिर ठग...SC की भूमि को पहले 8.83 करोड़ में बेचा, फिर समझौते के नाम पर की धोखाधड़ी
विज्ञापन


धमकी देने लगे व कुछ बाहरी अज्ञात लड़कों के साथ एक राय होकर हमला किया। उनके और सुरक्षा कर्मियों के ऊपर हावी होकर गाली गलौज व मारपीट की गई। बसंत विहार थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें