फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी: उत्तराखंड की लगातार दूसरी हार, गलत साबित हुए कप्तान अब्दुला के फैसले

Tue, 12 Jan 2021 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड की लगातार दूसरी हार
  • गुजरात ने 73 रनों के बड़े अंतर से हराया, गुजरात के लिए पीयूष चावला ने चटकाए तीन विकेट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीयूष चावला, नागवासवाला और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने मंगलवार को उत्तराखंड को 73 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। गुजरात के गेंदबाजों के सामने उत्तराखंड के बल्लेबाज न तो रन बना सके और न ही विकेट पर टिक सके। लगातार दूसरी हार के साथ उत्तराखंड के लिए अगले चरण में जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा है। 

विज्ञापन


वडोदरा के मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड में उत्तराखंड ने लगातार दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला किया। गुजरात के लिए ओपनर पीके पांचाल ने 36 गेंदों में 46 और ध्रुव रावल ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए। इसके अलावा रिपल पटेल ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 41, चिराग जे गांधी ने 28 गेंदों में 38, उर्विल पटेल ने 18 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली। इसकी मदद से गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 172 रन बना लिए। उत्तराखंड के लिए दीक्षांशु नेगी ने 25 रन देकर दो और कप्तान इकबाल अब्दुला ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए। 

जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड को जय बिस्टा और करणवीर कौशल ने शानदार शुरूआत दिलाई और शुरूआती 5.4 ओवर में 49 रन जोड़े। इसी स्कोर पर करणवीर 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गवांए और पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी। जय बिस्टा ने 26 और दीक्षांशु नेगी ने 16 रनों की पारी खेली। गुजरात के लिए पीयूष चावला ने 12 रन देकर तीन, नागवासवाला ने 19 रन देकर दो और कप्तान अक्षर पटेल ने सात रन देकर एक विकेट लिया। 
विज्ञापन


गलत साबित हुए कप्तान अब्दुला के फैसले
लगातार दूसरे मुकाबले में कप्तान इकबाल अब्दुला के कई फैसलों को लेकर सवाल उठे। उनके कई फैसले गलत साबित हुए। लगातार दूसरी बार अब्दुला विकेट को पढ़ने में चूक गए और टॉस जीतने के बाद उन्होंने विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए उतारा। गुजरात ने परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए बड़ा स्कोर बनाया।

बल्लेबाजी में 7.2वें ओवर में पीयूष जोशी के आउट होने के बाद इकबाल खुद बल्लेबाजी के लिए उतरे। जबकि पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले दीक्षांशु नेगी समेत कई विशेषज्ञ बल्लेबाज तैयार थे। इकबाल आठ गेंदों में मात्र तीन रन ही बना सके। इकबाल के बाद दीक्षांशु नेगी, विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत और कुणाल चंदेला भी कोई कमाल नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें