राष्ट्रीय व्याधि नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, मंगलवार आठ जनवरी को पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। हालांकि बृहस्पतिवार को मिली रिपोर्ट में मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि छह अन्य संदिग्ध मरीजों का शहर के तीन अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में चार और मैक्स व सिनर्जी अस्पताल में एक-एक संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। डा. गुप्ता ने बताया कि सभी छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें चिकित्सकों की गहन देखरेख में रखा गया है।