राजधानी में स्वाइन फ्लू के एक अन्य संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। दो दिन के भीतर तीन लोगों की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजधानी में डेंगू ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक 54 वर्षीय ऋषिकेश निवासी और दूसरा 42 वर्षीय मरीज ज्वालापुर का रहने वाला था।
दोनो को 15 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, इसी अस्पताल में 17 जुलाई को भर्ती स्वाइन फ्लू के एक अन्य 29 वर्षीय संदिग्ध मरीज निवासी बैरागीवाला, विकासनगर की भी बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। मरने वालों में स्वाइन फ्लू के लक्षण थे। हालांकि, स्वाइन फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट अभी दिल्ली से नहीं आई है।