फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI के दो बड़े अफसरों पर मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

Fri, 28 Jul 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के दो बड़े अफसरों के ख‌िलाफ मुकदमा दर्ज क‌िया गया है। मातृसदन ने देहरादून सीबीआई की विशेष कोर्ट में अवमानना का वाद दायर किया है। आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी सीबीआई ने मातृसदन के ब्रह्मचारी निगमानंद की मौत के मामले में संस्था की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर जांच नहीं की।        
विज्ञापन


शुक्रवार को मातृसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि मामला वर्ष 2013 का है, जब गंगा में खनन बंदी को लेकर मातृसदन के संत निगमानंद की अनशन (तपस्या) चल रहा था।

अनशन के दौरान संत निगमानंद की देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत के बाद मातृसदन ने कई सत्ताधारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा वाद

केस की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष रख दी थी। कोर्ट ने 9 सितंबर वर्ष 2015 में सीबीआई को कुछ बिंदुओं पर दोबारा जांच के आदेश दिए थे।

करीब दो साल बीतने के बाद भी सीबीआई ने जांच आगे नहीं बढ़ाई। वाद के अनुसार सीबीआई डायरेक्टर और एसपी सीबीआई देहरादून के खिलाफ एक वाद देहरादून स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में दायर किया गया है। जल्द ही दायर वाद को हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

मातृसदन के स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि निगमानंद के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। दूसरी ओर स्वामी शिवानंद सरस्वती ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास गंगा में ही चल रहे अवैध खन को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें