राजधानी देहरादून में स्वाइन फ्लू की दवा स्वास्थ्य विभाग ने मंगा ली है।
वैसे इस वक्त अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी नहीं आ रहे हैं लेकिन दून अस्पताल में दवा उपलब्ध करा दी गई है। दून अस्पताल में टैमी फ्लू के 30 कैप्सूल पहले से थे और 200 कैप्सूल और उपलब्ध हो गए हैं। बच्चों के लिए भी दवा उपलब्ध हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने दिल्ली की दवा कंपनी हेट्रो हेल्थ केयर से दवा खरीदी है। चीफ फार्मासिस्ट पीसी जगूड़ी ने बताया कि टैमी फ्लू के 1050 कैप्सूल कंपनी ने भेजे हैं। 50 कैप्सूल 30 मिग्रा के हैं। इन्हें बालरोगियों को दिया जाता है, बाकी कैप्सूल 75 मिग्रा के हैं।
400 कैप्सूल बांट दिए हैं। 200 दून अस्पताल और 200 संक्रामक रोग प्रभारी को दे दिए गए हैं। दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल ने बताया कि इस वक्त स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाला कोई रोगी नहीं है। जो रोगी भरती था उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।