फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू पीड़ित ऋषिकेश निवासी व्यक्ति की मौत, अब तक 16 मरीजों की हुई मौत

Sat, 02 Feb 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू पीड़ित ऋषिकेश निवासी मरीज की मौत हो गई है। मरीज का पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि ऋषिकेश निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजधानी में  स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है, जिसमें से 16 की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें