स्वाइन फ्लू से मंगलवार को राजधानी में एक महिला मरीज की मौत हो गई। राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, चार नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि 36 वर्षीय महिला को कुछ दिन पूर्व पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ गई थी। वहीं, चार नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मैक्स अस्पताल में दो और दून अस्पताल व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक-एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कुल पांच, मैक्स अस्पताल में चार, सिनर्जी अस्पताल में दो और दून अस्पताल में एक मरीज भर्ती हैं। वहीं एक मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर चला गया है।