फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराए आयोग’ :  हरीश रावत

Wed, 23 Jan 2019 12:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने म्यर मैत (मेरा मायका) अभियान के तहत पहाड़ जाते समय यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वर्तमान सांसदों की चुप्पी कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगी। पूर्व सीएम ने ईवीएम पर उठे सवालों को देखते हुए चुनाव आयोग को इसे गंभीरता से लेने की नसीहत देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से कराना चाहिए। 

विज्ञापन


मंगलवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने कहा कि पूर्व सरकार की ओर से तैयार चारधाम यात्रा सुधार डीपीआर के तहत नहीं किया जा रहा है। इसमें मार्ग निर्माण में नीचे से दीवार खड़ी कर कम कटान की योजना थी। वर्तमान में चट्टान काटकर मलबा गंगा में डाला जा रहा है। कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें अपने तरीके से संचालित कर रही है। वहां पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, प्रकाश तिवारी, देवेंद्र जुनेजा राजू, बाबी राठौर, अरुण सक्सेना, अशोक बत्रा, रामू जोशी, हरीश बोरा, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, महेंद्र ठाकुर, रबीश भटनागर, तरुण ठाकुर, राजेश राणा आदि थे। 

राहुल गांधी को पीएम बनाने में सहयोग करें 
लोकसभा चुनाव की लय में बहते नजर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने यहां आयोजित जनसभा में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। रावत ने 2019 को परिवर्तन वर्ष बताया और लगे हाथों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन


म्यर मैत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टनकपुर बनबसा पहुंचे रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के लोगों को मायूस किया है। राज्य की भाजपा सरकार ने कांग्रेस के समय की विकास योजनाओं को तो लटकाया ही, खुद भी विकास में एक ईंट नहीं लगाई है। कांग्रेस राज में शुरू की गई विभिन्न पेंशन योजनाओं को भी त्रिवेंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। पहाड़ के लोगों को खाद्यान्न योजना के लाभ से भी वंचित किया जा रहा है।  टनकपुर-जौलजीबी रोड भारत और नेपाल के बीच में एक नया इकोनॉमी जोन बनाने का प्रस्ताव था। मौजूदा सरकार ने इसे भी रोक दिया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। किसानों की आय को दोगुना करने, हर साल दो करोड़ नए रोजगार जैसे वायदे जुमले साबित हुए हैं। इससे पूर्व बनबसा के स्ट्रांग फार्म गेट के निकट पूर्व सीएम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, अनिल प्रसाद सिन्हा, नागरमल शर्मा सहित आदि उपस्थित थे। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष उत्तम देउ, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, बनबसा नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव, पूर्व मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट आदि ने भी संबोधित किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें