फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एजेंसी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंट कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर युवक से छह लाख रुपये ठग लिए गए। नवंबर 2024 में हुई इस घटना में रायपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले पीड़ित कई बार पुलिस को शिकायत कर चुका था।
विज्ञापन

रायपुर के नथुवाला निवासी विशाल तोपवाल ने न्यायालय को बताया कि स्थानीय निवासी अतुल ममगईं उनका पुराना परिचित है। उसने पेंट कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने और श्री ट्रेडर्स नाम से एक पार्टनरशिप फर्म खोलने की बात कही थी। अतुल ने उनसे सिक्योरिटी के रूप में छह लाख रुपये लिए। आरोपी ने झांसा दिया था कि वह साझेदार के रूप में उन्हें 50 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। इसका 22 फरवरी 2024 को अनुबंध भी कियाग गया। कई महीने बीत गए लेकिन कोई कारोबार शुरू नहीं हुआ।
इस पर विशाल ने अपने पैसे वापास मांगे तो अतुल ने 40 हजार रुपये दे दिए। बाद में कहने लगा कि रकम खर्च हो गई है। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में विशाल ने थाने के साथ ही जनवरी 2026 में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें