फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दिवंगत नेता से ठगी करने वाले आरोपी दंपति पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • भाजपा नेता  उमेश अग्रवा से इलाज के नाम पर की थी 21.50 लाख की ठगी 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के दिवंगत नेता उमेश अग्रवाल की गंभीर बीमारी को ठीक करने के नाम पर 21.50 लाख की रकम ठगने के आरोपी मगन दंपति पर  गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कनखल पुलिस सरगर्मी से दंपति की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


उमेश अग्रवाल के बेटे प्रांजल अग्रवाल ने कनखल थाने में कथित चिकित्सक अजय मगन, उसकी पत्नी पूजा मगन और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम वसूलने व हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उनके पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, इसी दौरान उनकी मुलाकात अजय मगन से हुई है और अजय मगन, उसकी पत्नी पूजा ने पिता को ठीक होने का वायदा किया था।

कई माह तक चले इलाज के नाम पर उनसे कई लाख की रकम ले ली गई थी, लेकिन कथित चिकित्सक अजय मगन के इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ था। इस वर्ष जून माह में सिंगापुर में इलाज के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन


कनखल पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के संबंध में कई अहम जानकारियां हासिल कर ली है। अब पुलिस की कोशिश आरोपी दंपति को दबोचने की है। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि आरोपी दंपति की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें