पार्क प्रशासन पाखरो गेट, कालागढ़ और झिरना तक तैयारियों में लगा है। दोनों का प्रस्तावित कार्यक्रम कॉर्बेट प्रशासन को नहीं मिला है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है।
शाही दंपती के आगमन को लेकर सीटीआर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। जिम कॉर्बेट पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सैलानियों को तांता लगा हुआ है। इससे पहले भी यहां विदेशों से राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री आते रहे हैं।