फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश फिल्म में भारतीय सुंदरी को मिला अहम किरदार

Fri, 11 Jul 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही यह भारतीय सुंदरी ब्रिटिश फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। देहरादून की स्वर्णिमा को लियोन नाम की फिल्म के लिए लीड किरदार का ऑफर मिला है।
विज्ञापन


यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित होगी। किशनपुर कैनाल रोड निवासी एडवोकेट नलिन उपाध्याय की बेटी स्वर्णिमा लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से फिल्म स्टडीज एंड ड्रामा में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

मसूरी के झड़ीपानी स्थित ओकग्रोव स्कूल से बारहवीं करने के बाद वह लंदन पहुंचीं।

स्टोरी अच्छी लगी तो रोल के लिए भर दी हामी

लंदन से फोन पर स्वर्णिमा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि शौक तो निर्देशन के क्षेत्र में है और वे इसी में करियर बनाना चाहती हैं।

हालांकि, उन्हें इस फिल्म की स्टोरी अच्छी लगी तो उन्होंने रोल के लिए हामी भर दी। स्वर्णिमा ने बताया कि फिल्म का निर्देशन पी एडवर्ट कर रहे हैं।

पी एडवर्ट अब तक शॉर्ट फिल्में बनाते रहे हैं लेकिन उनकी 90 मिनट की यह पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों में निर्देशन करने की चाह

फिल्म में हीरो की भूमिका जेम्स विलियम निभाएंगे। स्वर्णिमा ने बताया कि बॉलीवुड फिल्मों में निर्देशन का मौका मिला तो वे जरूर करेंगी।

स्वर्णिमा की मां डॉ. राखी उपाध्याय डीएवी पीजी कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की शुरू से ही इस क्षेत्र में रुचि थी, इसलिए वह लंदन कोर्स करने गई है।

नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर  9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें