फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंडलेश्वर वैराज्ञानंद गिरी निरंजनी अखाड़े से निष्कासित, दिग्विजय सिंह के लिए किया था मिर्ची यज्ञ

Sun, 26 May 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
महामंडलेश्वर वैराग्यानंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ करना महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को भारी पड़ गया है। निरंजनी अखाड़े ने मिर्ची बाबा के इस काम को अखाड़े की गरिमा के खिलाफ मानते हुए निष्कासित कर दिया है। मिर्ची बाबा की गतिविधियों की जांच के लिए संतों की एक समिति भी बनाई गई है। 

विज्ञापन


अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़े कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की जीत के लिए महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने कई हफ्तों तक मिर्ची यज्ञ किया था।

बाबा ने यह एलान भी कर दिया था कि यदि चुनाव में दिग्विजय सिंह हार जाते हैं तो वह समाधि ले लेंगे। चुनाव में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भारी मतों से विजय हुई हैं और दिग्विजय सिंह हार गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़ा सचिव बताया कि अखाड़े ने बाबा की गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि वैराग्यनंद गिरी के बयान की जानकारी मिलने पर अखाड़ा पंच के सामने यह प्रकरण रखा गया था।

इसमें यह निर्णय लिया गया कि वैराग्यानंद गिरी को अखाड़े से निष्कासित किया जाए। अखाडे़ के श्रीमहंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि हम संत हैं हमें सभी का हित करना है।

देश और समाज के हित में काम करना हमारा ध्येय है लेकिन हम किसी को जिताने के लिए किसी का अहित करने की बात करें यह उचित नहीं है। संतों को ऐसे पाखंड से दूर रहना चाहिए। उन्होंने अन्य संतों से भी ऐसे कृत्यों से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें