फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के खिलाफ अनशन करेंगे स्वामी शिवानंद महाराज

Mon, 22 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी शिवानंद महाराज - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गंगा में श्यामपुर और चिड़ियापुर के बाद बिशनपुर व भोगपुर में खनन खोलने पर मातृसदन के तेवर तल्ख हो गए हैं। मातृसदन के परमाध्यक्ष  स्वामी शिवानंद महाराज ने बुधवार से खुद अनशन (तप) करने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन

     
सरकार ने बीते 13 मई को गंगा में श्यामपुर और चिड़ियापुर में वन विकास निगम का खोल दिया। मातृसदन ने हाईकोर्ट के तीन मई के आदेश की अवमानना बताते हुए केस दायर किया है। मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास सचिव सहित कई अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अनशन कर रहे हैं। 

रविवार को मातृसदन में पत्रकार वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि गंगा में खनन खोलने के लिए सरकार ने कोर्ट, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आदेशों सहित सारे मानक किनारे रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि खनन के लिए सरकार गुंडाराज पर उतारू हो गई है।
विज्ञापन


स्वामी शिवानंद ने कहा कि जनपद में नए डीएम के आने के बाद से लगातार गंगा का चीरहरण किया जा रहा है। एक के बाद एक लगातार खनन खुलने पर ऐसा लग रहा है कि पुराने डीएम मुरुगेशन इसके लिए तैयार नहीं हुए होंगे, इसलिए अब यहां नए जिलाधिकारी को भेजा है।  
    
उन्होंने कहा कि खुद को गाय, गंगा और गायत्री का रक्षक बताने वाली पार्टी के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद खनन का शुभारंभ कर रहे हैं। स्वामी शिवानंद ने सरकार को खनन माफिया के हाथ की कठपुतली बताते हुए कहा कि बुधवार से वे स्वयं अनशन करेंगे।

स्वामी शिवानंद ने गंगा को जीवित व्यक्ति के दर्जे को लेकर सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार हाईकोर्ट में ही इस फैसले को चुनौती क्यों नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें