फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दफ्तर में जींस और टी शर्ट पर मनाही, ये नियम भी होंगे अनिवार्य

Sun, 21 May 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई टिहरी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
यहां कलेक्ट्रेट में अब कोई भी कर्मचारी टी-शर्ट व जींस पहनकर नहीं आ सकते हैं। ऐसा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को अब गले में पहचान पत्र डालकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की ओर से 17 मई को जारी आदेश में समस्त अनुभागीय प्रमुख, पटल सहायक जिला कार्यालय को निर्देश दिए कि अब कोई भी कलेक्ट्रेट कर्मी टी शर्ट और जींस पैंट पहनकर कार्यालय नहीं आएंगे।

जबकि समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए प्रत्येक दिन पहचान पत्र गले में डालकर ही कार्यालय आने को कहा गया है। आदेश में बताया गया कि जिन कर्मचारियों के अभी तक पहचान पत्र नहीं बने हैं, उन्हें कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी नजारत से संपर्क कर तीन दिन के अंदर आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कार्यालय आईडी अनिवार्य करने से समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादी आसानी से संबंधित कर्मी की पहचान कर सकते हैं, जबकि टी शर्ट एवं जींस पैंट को कार्यालय समय में पहन के नहीं आने से कर्मियों में शिष्टाचार और एकरूपता आएगी। एडीएम डा. एसके बरनवाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कदम उठाए गए हैं। इसका सभी को पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें