फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद ने मुख्यमंत्री समेत 80 के खिलाफ दायर किए वाद

Fri, 09 Dec 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी शिवानंद - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
गंगा में खनन के विरोध में जल त्याग कर तप कर रहे स्वामी शिवानंद को रविवार रात उठाने के लिए जबरन मातृसदन में घुसने के मामले में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन


इसमें मातृसदन ने डीएम, एसपी सिटी समेत आठ अधिकारियों और कर्मियों को नामजद करते हुए 80 लोगों को पक्षकार बनाया गया है। सीजेएम कोर्ट में दायर वाद में मातृसदन ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के इशारे और डीएम के निर्देश पर पुलिस दल-बल के साथ जबरन उनके आश्रम में घुसी। उसके बाद आश्रम के पवित्र स्थल पहुंचकर मर्यादा को भंग किया।

इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत, डीएम हरबंस सिंह चुघ, एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल, कनखल थाना प्रभारी जवाहर लाल, बहादराबाद थाना प्रभारी अमर चंद्र शर्मा, कनखल थाने के उपनिरीक्षक वेदपाल, जिला अस्पताल के डा. वीपी मौर्या सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों को नामजद करते हुए दल-बल में शामिल 80 लोगों को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन


गंगा में खनन पर कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने जबरन मातृसदन में प्रवेश कर गुंडागर्दी की है। आश्रम के पवित्र स्थल पहुंचकर मर्यादा भंग की है। ऐसा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

- स्वामी शिवानंद, परमाध्यक्ष मातृसदन हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें