फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के इशारे पर रची थी हमले की साजिश: स्वामी शिवानंद

Fri, 26 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला। स्वामी शिवानंद ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को मातृसदन पर हमले की साजिश मुख्यमंत्री के इशारे पर ही रची गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री पर खनन माफिया के साथ मिलीभगत के 20 तथ्य प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि ये सभी तथ्य उनकी बातों को पुष्ट करते हैं। स्वामी शिवानंद ने 29 फरवरी से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। कुंभ क्षेत्र का विस्तार करने की मांग को लेकर मातृसदन के ब्रह्मचारी आमबोधानंद सरस्वती अनशन बैठे हैं।

शुक्रवार को उनके अनशन का 12वां दिन था। इस दौरान मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों की जिस भीड़ ने मातृसदन के बाहर प्रदर्शन किया वह हमला करने आई थी।
विज्ञापन


इस हमले की साजिश करने वालों को मुख्यमंत्री हरीश रावत का संरक्षण प्राप्त है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री का यह बयान कि खनन होगा या नहीं यह हरिद्वार की जनता तय करेगी खुद इस बात को पुष्ट करता है। उन्होंने 20 और ऐसे तथ्य भी लिखित में प्रस्तुत किए जिनके आधर पर दावा किया गया कि ये सभी बातें मुख्यमंत्री की खनन करने वालों से मिलीभगत को पुष्ट करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक भी स्टोन क्रशर मानकों को पूरा नहीं करता फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि शासन, सरकार और माफिया सब उनकी जान लेना चाहते हैं लेकिन ऐसी साजिश से मरने के बजाय वे अनशन करते हुए अपना बलिदान देना ज्यादा बेहतर समझते हैं। इसलिए वे 29 फरवरी से अनशन करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें