कोरोना की वैक्सीन बनाए जाने के दावे को लेकर रामदेव ने कहा कि यदि एलोपैथ में वैक्सीन बनती है और कोई ये दावा करता है कि जीवन भर व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ा देगी तो यह धोखा है।
रामदेव ने दावा किया कि हमने जो कोरोनिल दवा बनाई है। उसका परिणाम बहुत अच्छा है। उसके प्रयोग से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति तीन से पांच दिन के अंदर निगेटिव आ रहे हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
एलोपैथ में बनाई गई वैक्सीन के लिए दावा किया जा रहा है कि उसका साइड इफेक्ट तीन या चार साल बाद पता चलेगा। लेकिन जो लोग योग और आयुर्वेद का प्रयोग करेंगे, उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।