सलमान खान के शो बिग बॉस से चर्चाओं में आए धर्मरक्षक श्री दारा सेना के महामंत्री स्वामी ओम ने कहा कि सीमा पर देश के जवानों की हत्या की जा रही है, जो भी जवानों की हत्या का बदला लेकर आएगा, उसे एक करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए स्वामी ओम ने हिंदुओं के पर्वों पर कानूनी दावपेच चलाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के साथ यह एक बड़ी साजिश है।
उन्होंने बकरा ईद पर बहने वाले खून को नदियों में जाने से रोकने के आदेश पर कोई कार्रवाई न होने पर राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के कुछ नेता सीआईए और आईएसआई से प्रेरित होकर देश को इस्लाम या ईसाई देश बनाना चाहते हैं।