अपनी शिष्या से रेप के आरोप में फंस चुके बीजेपी के नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
आरोप है कि स्वामी चिन्मयानंद ने अपनी शिष्या चिदर्पिता के पति बीपी गौतम से बदसलूकी की। ऋषिकेश के हरिपुरकलां स्थित फ्लैट से सामान ले जाने को लेकर शिष्या चिदर्पिता के पति बीपी गौतम और स्वामी चिन्मयानंद के बीच रविवार को तीखी नोंकझोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता कराया।
बताया गया कि बंदायू निवासी कोमल (चिदर्पिता) पत्नी बीपी गौतम पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी का की शिष्या हैं। दो साल पहले स्वामी चिन्मयानंद और उनकी शिष्या सुर्खियों में आई थी।
सूत्रों के मुताबिक ढाई माह पहले वह हरिद्वार स्थित स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम पहुंची थी। इस दौरान स्वामी ने हरिपुरकलां थाना रायवाला क्षेत्र के वैष्णवी अपार्टमेंट में चिदर्पिता को एक फ्लैट भी दिलाया था। करीब एक माह पहले शिष्या यहां से चली गई थी।
रविवार की शाम चार बजे शिष्या अपने पति के साथ अपार्टमेंट में पहुंची और अपना सामान ले जाने लगी। करीब आधा घंटे बाद स्वामी भी वहां पहुंच गए और सामान ले जाने पर आपत्ति जताई। इस दौरान स्वामी चिन्मयानंद और शिष्या के पति बीच तीखी झड़प हुई।