फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा गया वैष्णा देवी तो पिता ने घर किया बंद और हो गया गायब, ताला खुलने के बाद उड़े सबके होश

Sat, 29 Dec 2018 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किच्छा के एक मोहल्ले में सास-बहू की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार देर रात बंद कमरे में शव मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही ससुर लापता है। पुलिस को शक है कि हत्या में उसका हाथ हो सकता है। टीचर कॉलोनी वार्ड 16 निवासी अवतार सिंह क्षेत्र की किसी फैक्ट्री में काम करता है।

उसकी पत्नी चरनजीत कौर उर्फ पार्वती (53) लोगों के घरों में चूल्हा चौका करती थी, वहीं बेटा मनजीत किच्छा में ही कपड़ों की एक दुकान में सेल्समैन है।

चाबी पड़ोसियों को देकर कहीं चला गया अवतार सिंह

ढाई साल पहले उसके बेटे मनजीत सिंह का विवाह सैजना निवासी मनदीप कौर (26) से हुआ था। तीन दिन पहले मनजीत वैष्णो देवी के दर्शनों को चला गया था।

बृहस्पतिवार शाम चार बजे अवतार सिंह घर में ताला लगाने के बाद चाबी पड़ोसियों को देकर कहीं चला गया।

इधर, वैष्णो देवी गए मनजीत ने रात करीब दस बजे घर पर फोन किया लेकिन मां और पत्नी में से किसी ने भी उसका फोन नहीं उठाया। तब उसने पड़ोसियों को फोन कर घर पर बात कराने को कहा।
विज्ञापन

हत्या में हो सकता है अवतार सिंह का हाथ

उसके कहने पर पड़ोसियों ने घर खोलकर देखा तो भीतर चरनजीत कौर और मनदीप कौर मृत पड़े मिले। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल एमसी पांडे मौके पर पहुंचे।

मृतकों के गले पर निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई होगी। अवतार सिंह के अचानक घर में ताला लगाकर चले जाने और बंद घर में सास-बहू की लाश मिलने से पुलिस को शक है कि हत्या में अवतार सिंह का हाथ हो सकता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें