बीते बृहस्पतिवार को उसकी मां को उसके अगवा होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। इधर, एसपी क्राइम ने रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई कमलेश भट्ट को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये।
एसएसआई भट्ट ने बताया कि सावित्री की तहरीर पर बेनीराम, राजेश गंगवार, कैलाश गंगवार और शम्मू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
सावित्री को उसके पति के साथ मिलकर अगवा करने वाला पूर्व पार्षद राजेश गंगवार कोतवाली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर भी है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि राजेश के खिलाफ कोतवाली में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बीते वर्ष हुई गैंगवार में भी राजेश के शामिल होने के कारण उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है।