फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

Thu, 05 Mar 2026 10:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के महज तीन महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को मृतका ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद 3 मार्च की रात करीब 11 बजे भी मृतका ने फोन कर बताया कि पति, सास, ससुर, देवर और ननद रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे ससुर यासीन का फोन आया कि कहकशा की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलने पर परिवार देहरादून पहुंचा, जहां अस्पताल में पता चला कि महिला को ससुराल पक्ष मृत अवस्था में लेकर आया था।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति शहबाज, सास खुशनुदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लालच में उनकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें