मामला 26 सितंबर 2018 को तब प्रकाश में आया, जब शिक्षिका ने थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर देकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा निदेशक की ओर से अपर निदेशक माध्यमिक महावीर बिष्ट को जांच सौंपी।
अपर निदेशक सहित तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी एक शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही उसे अपर निदेशक कार्यालय पौड़ी संबद्ध कर दिया गया। दूसरे शिक्षक को भी अपर निदेशक कार्यालय संबद्ध कर दिया गया था। प्रार्थना सभा में शिक्षकों के साथ अभद्रता का दोषी पाते हुए शिक्षिका का स्थानांतरण भी कर दिया गया था।