एसआईटी ने आईएएस पंकज पांडेय और चंद्रेश यादव को भूमि अधिग्रहण के नाम पर बरती अनियमितताओं के लिए आरोपी पाया। इसके अलावा कई पीसीएस और अन्य राजस्व अधिकारी भी आरोपी पाए गए, जिनमें से अधिकांश जेल गए।
शासन ने दोनों आईएएस अफसरों को निलंबित कर चार्जशीट सौंपी। चार्जशीट का जवाब दाखिल करने के बाद पंकज के प्रकरण में आईएएस भूपेंद्र कौर औलख को जांच अधिकारी बनाया, जबकि चंद्रेश की जांच आईएएस शैलेश बगौली कर रहे हैं।
चंद्रेश को सरकार ने बहाल कर दिया लेकिन पंकज का मामला लटका रहा। सात माह बाद पंकज के निलंबन बहाल करने के पत्र के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी बहाली का शुक्रवार को आदेश जारी किया। आचार संहिता के चलते कार्मिक विभाग ने अभी पंकज की पोस्टिंग नहीं की है।