बृहस्पतिवार रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, खेलपुर निवासी सरफराज (26) चार दिन से बुखार से पीड़ित थे। कस्बे के ही एक डॉक्टर के यहां उनका उपचार चल रहा था।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। एक दिन में दो लोगों की मौत होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। भगवानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि दोनों की मौत होने की सूचना मिली है।
मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। वहीं, छापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी कि एक महिला संदिग्ध बुखार से पीड़ित है। विभाग के कर्मचारी अमरीश कुमार और ब्रिजेश चौधरी गांव पहुंचे। उन्होंने नसीमा (50) को 108 एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अमरीश कुमार ने बताया कि महिला को डॉक्टरों ने एम्स रेफर किया है।